फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः भूमाफिया ने सैकड़ों साल पुराने तालाब की जमीन पर बना दी इमारत, अधिकारियों ने शुरू की जांच

Fri, 18 Sep 2020 11:38 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

उच्च न्यायालय ने शहर में तालाबों को कब्जा मुक्त कराने के आदेश की अवेहलना होने की शिकायत सपोर्ट इंडिया वेलफेयर सोसायटी के
सुरेश चंद सोनी ने डीएम प्रभु एन सिंह से की थी। डीएम ने एसडीएम सदर को जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
डीसी वैदिक कॉलेज के सामने तालाब का सर्वे करने पहुंची प्रशासनिक टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तहसील की राजस्व टीम ने शाहगंज में डीसी वैदिक इंटर कॉलेज के सामने स्थित तालाब का सर्वे किया। यहां बहुमंजिला इमारत मिली। नीचे मार्केट था, ऊपर फ्लैट बने थे। शिकायत आई थी कि यह इमारत तालाब की जमीन पर बनी है।
विज्ञापन


उच्च न्यायालय ने शहर में तालाबों को कब्जा मुक्त कराने के आदेश की अवेहलना होने की शिकायत सपोर्ट इंडिया वेलफेयर सोसायटी के सुरेश चंद सोनी ने डीएम प्रभु एन सिंह से की थी। डीएम ने एसडीएम सदर को जांच के आदेश दिए। एसडीएम एम अरुण्मौलि के निर्देश पर गुरुवार को राजस्व टीम तालाब की जांच को पहुंची। एसडीएम ने बताया टीम ने सर्वे किया है।

ये भी पढ़ें- ताजमहलः कोरोना वायरस के चलते बदल जाएंगे सैलानियों के लिए नियम, जानिये टिकट से लेकर गाइड की जानकारी
विज्ञापन


रिकॉर्ड का मिलान करने के बाद रिपोर्ट बनाएगी। इसके बाद कार्रवाई होगी। सुरेश चंद सोनी ने बताया कि यहां सैकड़ों वर्ष पुराना तालाब था। जिसे भूमाफिया ने पाट दिया। जमीन पर बिल्डिंग खड़ी कर करोड़ों रुपये कमाए।
विज्ञापन

ड्रोन सर्वे में लापरवाही पर दो लेखपालों से मांगा स्प्ष्टीकरण
ड्रोन सर्वे में लापरवाही बरतने पर एसडीएम एम अरुण्मौलि ने बृहस्पतिवार को बोदला क्षेत्र के लेखपाल वीरेंद्र दीक्षित और विसेरी भांड क्षेत्र के लेखपाल राकेश जैन से स्पष्टीकरण मांगा है। आरोप है कि दोनों लेखपालों को पांच-पांच गांव सर्वे के लिए दिए थे, लेकिन लेखपालों ने कार्य में रुचि नहीं ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें