फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ नहीं मुलायम पर दर्ज हो मुकदमा : बघेल

Tue, 28 Jul 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 बटेश्वर में भगवान के दर्शन करने के बहाने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसपी सिंह बघेल मिशन-2017 के लिए हवा बना गए। उन्होंने राजनीतिक पहचान के लिए पिछडे़ वर्ग को भाजपा के पक्ष में एकजुट होने का आह्वान किया। अमिताभ ठाकुर को धमकी देने के आरोप में घिरे मुलायम सिंह यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। कहा कि अब पुलिस भी सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रोफेसर बघेल नेे कहा कि सपा की हालत बिना तेल के दिये की तरह है। जिसकी बुझने से पहले लौ तेज हो जाती है। आजम खां पर कहा कि हर तीन महीने बाद वह सुपर मुख्यमंत्री के रूप में जनता को परेशान करने वाली कोई न कोई हरकत कर ही जाते हैं। थानों की दलाली और जमीनों पर सपाइयों के कब्जे को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा। विधानसभा में भाजपा विधायक दल के नेता सुरेश खन्ना ने खड़ंजे के विवाद में हुए संघर्ष को राजनीतिक रंग देने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि वे मामले को विधानसभा में उठाएंगे। आईजी से मिलकर विरोध दर्ज कराएंगे। किसान चैनल के सलाहकार नरेश सिरोही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों को चैनल के रूप में ऐसी सौगात दी है जिससे वे अपनी फसल को सहेज सकेंगे। इस दौरान डा. रामबाबू हरित, चौधरी उदयभान सिंह, जितेंद्र सिंह फौजदार, मनोज गुप्ता, अशोक लवानियां, सत्येन्द्र बरूआ, अजय वर्मा, रामनरेश परिहार, नीतेश मोहनिया, हेमू भदौरिया आदि मौजूद रहे। इससे पहले अरनौटा, स्याहीपुरा, भदरौली, फरैरा में बघेल का जोरदार स्वागत हुआ। फतेहाबाद में अवंतीबाई चौक पर डा. विजेंद्र शर्मा, गिर्राज कुशवाह, मुन्नालाल त्यागी, गोपाल शर्मा, दूशासन सिंह, देवीलाल माहौर, अजय तोमर, वीरेंद्र सिंह चौहान, शैलेंद्र गुर्जर आदि ने स्वागत किया।
----
हूटिंग पर सभा छोड़कर चले गए जिलामंत्री
बटेश्वर में सभा के दौरान जिलामंत्री प्रशांत बाजपेई के कुर्सी कब्जाने पर रामसुंदर शर्मा, जयराम बरूआ, अजय मिश्रा आदि ने उनका विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। इस पर जिलामंत्री कार्यक्रम छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

----
भूखे रहने पर कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
बटेश्वर में भोजन का इंतजाम कम था। कार्यकर्ताओं की भीड़ उम्मीद से ज्यादा पहुंच गई। आधे कार्यकर्ताओं को ही भोजन के पैकेट मिल सके। जो कार्यकर्ता भूखे रह गये उन्हाेंने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें