फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला महोत्सव 2025: ऐतिहासिक मुकुट शोभायात्रा में मनमोहक झांकियां...दिखा श्रद्धा, आस्था और उत्साह का सैलाब

Tue, 09 Sep 2025 09:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

उत्तर भारत के प्रसिद्ध आगरा की श्री रामलीला महोत्सव में ऐतिहासिक मुकुट शोभायात्रा में निकाली गई। इस शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों ने मन मोह लिया। 
विज्ञापन
मनकामेश्वर मंदिर में हुई भस्म आरती।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीरामलीला महोत्सव के तहत सोमवार को 135वीं श्री मन:कामेश्वर नाथ महाराज की मुकुट की सवारी धूम-धाम से निकाली गई। चित्रा सिनेमा के पास स्थित प्राचीन कालीबाड़ी मंदिर से शुरू होकर शोभायात्रा देर रात मन:कामेश्वर मंदिर पर संपन्न हुई। जहां मन:कामेश्वर नाथ को मुकुट अर्पित किया गया। शोभायात्रा में करीब 50 झांकियों और बैंड के साथ अखाड़ों ने प्रदर्शन किया। रास्ते में कई स्थान पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान झांकियों को देखने के लिए पूरे मार्ग पर भीड़ उमड़ती रही।
विज्ञापन


शोभायात्रा का शुभारंभ डॉ. साध्वी प्राची आर्या कोरी ने दीप प्रज्ज्वलित और मुकुट की आरती उतारकर किया। मुख्य अतिथि मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने कहा कि मुकुट शोभायात्रा की परंपरा को समाज ने जिस गरिमा के साथ आगे बढ़ाया है वह युवाओं के लिए प्रेरणा है। इसी के साथ ओम नम: शिवाय के जयकारे के साथ शोभायात्रा को रवाना किया गया। शोभायात्रा में आदि देव गणपति से लेकर जटा में गंगा लिए शिव, कैला मैया, जगन्नाथ भगवान, भाई बलभद्र और बहिन सुभद्रा, रामलला, नंदी महाराज की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। भोलनाथ के गण, भूत-प्रेत-पिशाच के अलावा राधा-कृष्ण स्वरूप समेत 5 अखाड़ों की झांकियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती रही। कोरी समाज की कई संस्थाओं की ओर से शोभायात्रा मार्ग पर प्याऊ भी लगाई गई। समिति की ओर से फुव्वारा चौराहे पर मंच पर सभी झांकी अध्यक्ष, बैंड अध्यक्ष, शोभायात्रा में सहयोग करने वालों को सम्मानित किया गया।

ये रहे उपस्थित
मुकुट महोत्सव प्रबंध समिति के संरक्षक चौ. हरिबाबू, अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबूलाल, उपाध्यक्ष राजकुमार, मुन्नालाल, महामंत्री राजकुमार, कोषाध्यक्ष सुभाष बाबू, सह कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, उपमंत्री राजकुमार, उमाशंकर, संगठन मंत्री ओम प्रकाश, भगवत प्रसाद, चौ. नरेंद्र, विद्यासागर, गिरीश माहौर, फूल सिंह, बबलू पुजारी समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे। संचालन सुनील कुमार और एडवोकेट सोमनाथ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें