फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर गूंजेगी शहनाई, 20 को होगा सामूहिक विवाह समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। 12 महीने बाद जिले में फिर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की शहनाई बजेगी। 20 जनवरी को नुमाइश पंडाल में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया है। तारीख तय होने के बाद आयोजन के लिए तैयारी शुरू हो गई है। कोरोना संक्रमण के चलते करीब 12 महीने बाद सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन होगा।
विज्ञापन

बीते वर्ष जनवरी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। इसके बाद मार्च में सामूहिक विवाह का आयोजन प्रस्तावित था, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते ये टल गया। इसके बाद संक्रमण के खतरे के चलते आयोजन नहीं किया जा सका। दो माह पहले शासन ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन के आदेश दिए थे। इसके बाद समाज कल्याण विभाग ने आवेदन मांगे थे। आवेदनों की तहसील स्तर से जांच कराई जा रही है।
इसी दौरान सोमवार को आयोजन के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें 20 जनवरी को आयोजन कराने की सहमति बनी। नुमाइश पंडाल में ये आयोजन किया जाएगा। आयोजन में लगभग 70 जोड़ों का विवाह कराया जाना प्रस्तावित है। हालांकि तहसील स्तर से जांच के बाद पात्र मिलने वाले अन्य आवेदनों को भी इसमें शामिल कर लिया जाएगा। तिथि निर्धारित होने के बाद समाज कल्याण विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रत्येक जोड़े पर 51 हजार होंगे खर्च
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शासन ने प्रत्येक जोड़े के लिए 51 हजार रुपये का बजट दिया जाता है। इसमें से छह हजार रुपये विवाह के आयोजन पर खर्च किए जाते हैं। वहीं 15 हजार रुपये का सामान विवाह में उपहार स्वरूप दिया जाता है। बाकी बचे 30 हजार रुपये वधू के खाते में जमा करा दिए जाते हैं।
20 जनवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयाजन किया जाएगा। नुमाइश पंडाल में ये आयोजन होगा। जल्द ही तहसीलों से जांच किए गए आवेदन मंगाकर उन्हें भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. इंद्रा सिंह, समाज कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें