फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukhtar Ansari: मुख्तार के बेटे अब्बास को नहीं लगने दी भनक, पिता को हो गई है उम्रकैद; सता रही पत्नी की चिंता

Tue, 06 Jun 2023 12:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

 मुख्तार अंसारी का बेटे अब्बास अभी कासगंज जेल में है। जब मुख्तार को सजा हुई तो इसकी जानकारी अब्बास को नहीं दी गई। 
विज्ञापन
मुख्तार के बेटे अब्बास को नहीं लगी भनक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया मुख्तार अंसारी को वाराणसी के न्यायालय ने सोमवार को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस फैसले की जानकारी कासगंज की जेल में बंद मुख्तार के बेटे विधायक अब्बास को नहीं हुई। 

विज्ञापन


जेल प्रशासन के मुताबिक अब्बास को जानकारी नहीं दी गई है। अखबार आदि के माध्यम से ही जानकारी मिल सकेगी। वहीं जेल प्रशासन ने बताया कि अब्बास को अपनी पत्नी निखत की चिंता है और वह अक्सर उसके ख्यालों में रहता है।  पचलाना जेल में चित्रकूट से विधायक अब्बास को 14 फरवरी को लाया गया था। वह तभी से जेल में हाईसिक्योरिटी बैरक में बंद है। जेल के हाईसिक्योरिटी बैरक में उसकी कड़ी सुरक्षा है। ड्रोन कैमरे व बॉडी वियर कैमरों से अब्बास की निगरानी जारी है। 

ये भी पढ़ें - Mukhtar Ansari: सजा सुनते ही मुख्तार ने पकड़ लिया सिर, पसीने से तरबतर होकर जमीन पर लेटा, चेहरे से उड़ीं हवाइयां

विज्ञापन

गुमसुम रहता है जेल में

जेल प्रशासन का कहना है कि अब्बास जेल में गुमसुम रहता है। वह अक्सर अपनी पत्नी के बारे में पूछता है और अखबारों के समाचारों के माध्यम से जानकारी लेता है। बाहुबली अब्बास लगातार सीसीटीवी, ड्रोन और बॉडी वियर कैमरों के नियंत्रण कक्ष से मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारी भी हर माह पहुंचकर मॉनिटरिंग कक्ष में फुटेज देखकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हैं।

ये भी पढ़ें - Mukhtar Ansari: कानूनी लड़ाई में अपनों का सहारा नहीं, बेबस दिखा मुख्तार, बेटा-बहू व बड़ा भाई जेल में; पत्नी...
विज्ञापन

पत्नी के लिए चिंतित अब्बास 

जेल अधीक्षक विजयविक्रम सिंह ने  बताया कि माफिया मुख्तार अंसारी को उम्रकैद की सजा हुई है। यह जानकारी अब्बास को नहीं मिली है और न ही जेल प्रशासन ने दी है। वह अपनी पत्नी की रिहाई को लेकर चिंतित रहता है और अक्सर यह जानने के लिए अखबार के माध्यम से जानकारी लेता है। 

ये भी पढ़ें - UP Crime: आगरा में नौ वर्षीय बच्ची की हत्या, अलमारी में छिपाई लाश, दुष्कर्म की आशंका; किराएदार गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें