पंजाब की रोपड़ जेल से बांदा जेल में शिफ्ट किया गया माफिया मुख्तार अंसारी पांच साल आगरा की केंद्रीय जेल में भी रहा है। इस दौरान जेल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए थे। जेल के अंदर से लेकर बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था रहती थी। पुलिस अधिकारी समय-समय पर छापेमारी करके बैरकों की तलाशी लेते थे। मुख्तार ने आगरा केंद्रीय जेल में रहकर चुनाव भी लड़ा था।