फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा मुद्रा उत्सव: दिखा देश का पहला सिक्का 'शतमान', 35 लाख की दो मोहरें बनीं कौतूहल; किलोभर का चांदी का सिक्का

Sun, 29 Oct 2023 01:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में आयोजित मुद्रा उत्सव में देश का पहला सिक्का 'शतमान' दिखा। 35 लाख की दो मोहरें कौतूहल बनीं। यहां एक किलो का चांदी का सिक्का भी दिखा।
विज्ञापन
अकबर और शाहजहां के समय की नजराना मुद्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में शतमान, 35 लाख की सोने की दो मोहर, एक किलो चांदी का सिक्का शनिवार को आगरा मुद्रा उत्सव में कौतूहल का विषय रहा। आगरा व अन्य राज्यों के लोगों की ओर से लाए गए अनोखे सिक्कों को खरीदने की भी होड़ लगी। मुद्रा प्रदर्शनी का रविवार को समापन होगा।

विज्ञापन


शहर में पहली बार आगरा मुद्रा उत्सव का आयोजन किया गया। संयोजक रवि वर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी में 40 स्टाल हैं। मुंबई, कोलकाता, झारखंड, जयपुर, इंदौर, सूरत आदि राज्यों से लोग सिक्कों की प्रदर्शनी लगाने आए हैं। प्राचीन भारत का पहला सिक्का, मुगल काल, ईस्ट इंडिया कंपनी व अन्य देशों के प्राचीन सिक्कों का संग्रह प्रदर्शनी में देखने को मिला। बात कीमत की जाए तो 100 से लेकर 35 लाख तक के सिक्के प्रदर्शनी में आए हैं।

यह भी पढ़ेंः- सचिन हत्याकांड: अफवाह फैलाई... झूठा मुकदमा दर्ज कराया, ससुरालीजन ने साक्ष्य मिटाए; हकीकत सुनकर सभी रह गए सन्न

विज्ञापन
Trending Videos

नागपुर से लाए शतमान सिक्का

हम नागपुर से शहर में देश का पहला 2600 साल पुराना शतमान सिक्का, ईस्ट इंडिया कंपनी की 35 लाख रुपये की कीमत वाली सोने की दो मोहर ले कर आए हैं। इसके अलावा सोनोमन द्वीप के एक किलो चांदी का सिक्का भी लेकर आए हैं, जिनकी कीमत 1 लाख 40 हजार रुपये है। -अभिनाश रामहिके (नागपुर)

एक किलो के चांदी के सिक्के - फोटो : अमर उजाला

कागज के सिक्के दिखे

1943 में देश में मेटल की कमी के कारण कागज के सिक्के चले थे। कागज के सिक्कों की प्रदर्शनी लगाई है। 14 साल से इस काम में हूं। -किशन सोनी (बीकानेर)

यह भी पढ़ेंः- 
UP: मैडम! पति बहुत प्रताड़ित करता है... सबक सिखा दो, बस जेल मत भेजना; पत्नी की कहानी सुन पुलिस भी चकरा गई

ऊंट की हड्डी का पेंसिल बॉक्स

ऊंट की हड्डी से बना पेंसिल बॉक्स, 300 साल पुरानी जहांगीर के पेंटिंग, प्राचीन चपरास आदि हम लोग लेकर आए हैं। 12 साल से इस काम में लगे हैं। -कमल गुरु (कोटा)
विज्ञापन

जहांगीर का मिथुन सिक्का व नजराना भी

मुगल शासक जहांगीर के शासन के सोने का मिथुन सिक्का व विशेष मौके पर दिया जाने वाला नजराना (उपहार) की मुद्रा भी प्रदर्शनी में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें