फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल से हटाई जाएगी ब्रिटिश हुकूमत की ये निशानी, खूबसूरती बढ़ाने पर भी होगा काम

Wed, 10 Jan 2018 10:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : SELF
विज्ञापन
आगरा में संगमरमरी ताजमहल की चारों मीनारों, बाहरी दीवारों, आर्च और प्लेटफार्म को मडपैक ट्रीटमेंट से चमकाने के बाद अब बारी इसकी छतरियों की है। मुल्तानी मिट्टी से ताज की छत पर लगी चारों छतरियों से इसका पीलापन हटाया जाएगा। 
विज्ञापन


मार्च में टूरिस्ट सीजन खत्म होने के साथ ही छतरियों पर मडपैक शुरू हो जाएगा। दो चरणों में यह ट्रीटमेंट होगा ताकि पाड़ के कारण पर्यटकों को सेल्फी और फोटोग्राफी में दिक्कत न हो।

प्रदूषण के कारण पीले पड़ चुके ताजमहल की सफाई भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) मडपैक ट्रीटमेंट के जरिए दो साल से कर रहा है। संसदीय कमेटी की सिफारिशों के बाद इसमें तेजी आई। एएसआई साइंस ब्रांच के अधीक्षण पुरातत्व रसायनविद डा. एमके भटनागर के निर्देशन में मडपैक चल रहा है। 
विज्ञापन

ताजमहल की साउथ वेस्ट मीनार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मीनारों, दीवारों का काम पूरा हो चुका है और अब गुंबद की छत पर लगी संगमरमर निर्मित चारों छतरियों की सफाई की जाएगी। छतरियों के  मडपैक में करीब एक महीने का समय लगेगा। विदेशी वेबसाइटों द्वारा मडपैक को लेकर मचाए गए हल्ले के बाद तय हुआ कि टूरिस्ट सीजन गुजरने के बाद मार्च में छतरियों का काम शुरू किया जाएगा। 

सबसे पहले महताब बाग की ओर की दोनों छतरियों पर काम होगा, उसके बाद गर्मियों में जब विदेशी सैलानी बेहद कम आते हैं, उन दिनों में सेंट्रल टैंक की ओर वाली दोनों छतरियों पर मडपैक कराया जाएगा।

ये है ब्रिटिश कालीन

ताजमहल के गुंबद पर लगा तड़ित चालक (लाइटनिंग कंडक्टर) बदला जाएगा। मुख्य गुंबद और पिनेकल पर मडपैक ट्रीटमेंट होने के दौरान ही इसे बदला जाएगा। 

यह ब्रिटिश सरकार ने लगवाया था, जिसके बाद इसे कभी नहीं बदला गया। गुंबद पर मडपैक के लिए जब पाड़ बांधी जाएगी, उसी दौरान पिनेकल से लेकर नीचे तक के तड़ित चालक को बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन

लगेंगे 400 क्यू-मैनेजर

क्रिसमस से नए साल तक ताजमहल पर भारी भीड़ के कारण दुनिया भर में बदइंतजामी की बदनामी हुई तो एएसआई अधिकारी हरकत में आए हैं। भीड़ प्रबंधन के लिए एएसआई 400 क्यू मैनेजर लगाएगा। यह सीआईएसएफ को दिया जाएगा, जिससे प्रवेश द्वार से लेकर गुंबद पर कतार प्रबंधन किया जा सके। 

हर क्यू मैनेजर करीब 7 फुट का होगा। इस तरह ताज के अंदर करीब 2800 मीटर में क्यू मैनेजर लगाए जाएंगे। स्टील के पाइप वाले क्यू मैनेजर में टेप का रंग बदला जाएगा। इसे सफेद या रेड सैंड स्टोन रंग में किया जाएगा। व्यवसायिक उपयोग में क्यू मैनेजर की पट्टी नीली होती है। 
 

8.49 मी. ऊंची हैं छतरी
3.52 मीटर है चौड़ाई
67.97 मी. ऊंचा है मुख्य गुंबद
30 दिन में पूरा होगा मडपैक 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें