फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम अंकल ने भेजी बच्चों के लिए गुड न्यूज, अब इस तारीख को खुलेंगे स्कूल

Wed, 10 Jan 2018 10:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
cold - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
सप्ताह भर तक घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बाद सोमवार का दिन राहत जरूर लेकर आया लेकिन शीत लहर का प्रकोप मंगलवार को भी जारी रहा। सोमवार की तरह मंगलवार को भी धूप सुबह जल्दी खिली। हालांकि सर्द हवा चलती रही। मौसम विभाग ने आगे भी तेज हवाएं चलने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन


ऐसे में आगरा में शीत लहर के चलते जिले के सभी विद्यालयों की छुट्टी दो दिन और बढ़ा दी गई है। अपर जिलाधिकारी नगर केपी सिंह के अनुसार, ठंड को देखते हुए 10 और 11 जनवरी को भी कक्षा आठ तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। 

यह आदेश सरकारी, कान्वेंट, पब्लिक स्कूलों सहित सभी स्कूलों पर लागू होगा। आदेश की अवहेलना पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पहाड़ों पर जारी बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में बर्फीली हवाओं का कहर बना हुआ है। 
विज्ञापन
Trending Videos

कासगंज में इस दिन खुलेंगे स्कूल

कासगंज में कोहरे और गलन भरी ठंड के प्रभाव को देखते हुए जिले में फिर से जिलाधिकारी ने कक्षा 8 तक के स्कूलों में 15 जनवरी तक का अवकाश घोषित कर दिया है। कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों में भी अवकाश की घोषणा के साथ ही छात्राओं को उनके घर भेजा जा रहा है।

मंगलवार को भी न्यूनतम पारा 4.5 डिग्री पर बना रहा जबकि अधिकतम पारा धूप खिलने के बाद 20 डिग्री पर पहुंचा, लेकिन हवा के कारण धूप खिलने का आनंद भी लोग नहीं उठा पाए। 
विज्ञापन

जिलाधिकारी आरपी सिंह ने कड़ाके की ठंड के हालात देखते हुए सरकारी और निजी मान्यता प्राप्त कक्षा 8 तक के स्कूलों में 15 जनवरी तक का अवकाश घोषित कर दिया है। 

साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया है कि अवकाश के दौरान विद्यालय खोलने वाले संचालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा को भी निर्देशित किया गया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें