फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुड़िया पूर्णिमा मेला: अगर आप भी आ रहे हैं गोवर्धन धाम तो इन बातों को जरूर रखें ध्यान

Fri, 12 Jul 2019 11:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
मुड़िया पूर्णिमा मेला
विज्ञापन
मथुरा के गोवर्धन में आस्था और विश्वास का राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला आज से शुरू हो गया है। इसके साथ ही गिरिराज जी की परिक्रमा करने के लिए भक्तों का रेला गोवर्धन धाम आ रहा है। अगर आप भी गिरिराज जी की परिक्रमा करने आ रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें ताकि गोवर्धन धाम पहुंचने में किसी तरह की दिक्कत न हो। 
विज्ञापन


ज्यादा सामान लेकर न निकलें। अगर अपनी कार से जा रहे हैं तो यह ध्यान रखें कि गोवर्धन से तीन से चार किलोमीटर पहले गाड़ी पार्किंग स्थल पर रोक दी जाएगी। मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर तो जाम ही मिलेगा लिहाजा समय लेकर निकलें। अगर रोडवेज की बस से जाना है तो मथुरा के बस अड्डों से बसों का संचालन किया जाएगा।

रेलवे जंक्शन पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था

रेलवे जंक्शन की सेकेंड एंट्री (गोपालपुरा) से रोडवेज की बसें सीधे गोवर्धन जाने के लिए निकलेंगी। बसों पर बाकायदा मुड़िया मेला का स्टीकर लगा होगा। यहां से बसें भूतेश्वर तिराहा से गोवर्धन चौराहा होते हुए सीधे मुड़िया मेले में पहुंच जाएंगी। जबकि मुड़िया मेले से जो वापसी होगी उसका रूट सौंख रोड से मंडी समिति चौराहा होते हुए रेलवे जंक्शन की सेकेंड एंट्री पर होगा।
विज्ञापन

नया बस अड्डे से भी बसों का संचालन होगा

मुड़िया मेला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
नया बस अड्डे से भी रोडवेज की बसों का संचालन होगा। यहां से बसें गोवर्धन जाने के लिए मिलेंगी। रोडवेज ने बस अड्डों पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था कर दी है। बस अड्डे पर हेल्प डेस्क भी तैयार की जाएगी। रोडवेज ने मुड़िया मेले के लिए 1500 अतिरिक्त बसों का संचालन किया।

गोवर्धन चौराहा से भी सीधे वाहनों की व्यवस्था

गोवर्धन चौराहा से भी मुड़िया मेले के लिए वाहन उपलब्ध हो जाते हैं। प्राइवेट बसों का संचालन तो इस बीच नहीं होगा लेकिन शहर से जाने वाली रोडवेज की बसों का ठहराव यहां होता है। यहां से बसों में सवार होकर लोग गोवर्धन पहुंच सकते हैं।

अगर आपके पास सामान है। बैग है तो उसे गोवर्धन में सामान घर में जमा करा दीजिए। यहां आपसे तय फीस लेकर बाकायदा रसीद दी जाएगी। परिक्रमा लगाने के बाद वापस आकर अपना सामान वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन

चार किलोमीटर पहले रोक दी जाएंगी गाड़ियां

गोवर्धन में बनाया गया पार्किंग स्थल - फोटो : अमर उजाला
मुड़िया मेले के दौरान गोवर्धन में कार नहीं जा सकेंगी। मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर अडींग में, जमुनाबता गांव में पार्किंग बनाई गईं हैं। यहां कार खड़ी करके पैदल ही गोवर्धन जाना होगा। वहीं डीग रोड पर मंडी समिति पर पार्किंग बनाई गईं हैं।

वहीं बरसाना रोड पर नीम गांव के पास पार्किंग बनाई गई है। गोवर्धन तक जाने वाले सभी रास्तों पर तीन से चार किलोमीटर पहले गाड़ियां रोक दी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें