फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बटेश्वर में बारिश से भरभराकर ढही कच्ची गुफा

विज्ञापन
बटेश्वर मे बारिश से ढ़हा कच्ची गुफा( घर ) बटेश्वर बैराग टूला बस्ती मे बारिश से गिरा घर( गुफा )स
विज्ञापन
बटेश्वर। तीर्थ धाम के मोहल्ला बैराग टूला में मंगलवार सुबह बारिश के कारण वर्षों पुरानी गुफा भरभराकर ढह गई। गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। गुफा में रहने वाली मां-बेटी बाल-बाल बच गईं। आशियाना ढहने के बाद पीड़ित परिवार अब खुले बरामदे में रहने को मजबूर है।
विज्ञापन

हादसा सुबह 7.30 बजे करीब हुआ। मोहल्ला बैराग टूला में दिवंगत मोहन गोस्वामी की पत्नी अनीता (36) और उनकी बेटी मोहिनी (18) कच्ची गुफा में रहती हैं। मोहिनी के अनुसार, अचानक गुफा भरभराकर ढहने लगी। वह और मां दौड़कर गुफा से बाहर निकल आए। गुफा पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गई। गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। उल्लेखनीय है कि दो साल पहले वर्ष 2024 में मोहिनी ने गणेश विसर्जन के दौरान यमुना में डूब रहे फिरोजाबाद के चार युवकों को अपनी जान पर खेलकर बचाया था। मोहिनी की इस वीरता के लिए उसे कई सम्मान और अवॉर्ड से नवाजा गया था। मोहिनी को मिले राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार भी मिट्टी के मलबे में दब गए। किसी तरह निकाले गए कुछ अवॉर्ड्स को दिखाते हुए गरीब मां-बेटी अब खुले बरामदे में रहने को मजबूर हैं। ग्राम प्रधानपति रघुवीर वर्मा और स्थानीय प्रबुद्ध लोगों ने तहसील प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता और रहने के लिए सरकारी आवास मुहैया कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें