फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सांसद ने एटा-कासगंज रेलवे लाइन जोड़ने के लिए की पहल

Fri, 06 Jun 2025 01:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सांसद का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर केक काटने के दौरान मौजूद सपा सांसद देवेश शाक्य व अन्य
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। एटा-कासगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद देवेश शाक्य के एक वर्ष जनसेवा के पूर्ण होने पर बृहस्पतिवार को एक साल बेमिसाल थीम पर लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में समारोह आयोजित किया गया। सांसद ने एक वर्ष में कराए गए जन सेवा के विकास कार्यों की जानकारी दी। समर्थकों ने एटा-कासगंज रेलवे लाइन जोड़ने के लिए सांसद की पहल को महत्वपूर्ण बताया। सांसद देवेश शाक्य ने सपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ केक काटकर क्षेत्र की जनता के सहयोग एवं समर्थन पर आभार प्रकट किया। सांसद ने आने वाले वर्षों में जनहित में और अधिक मजबूती से कार्य करने का संकल्प लिया। सांसद ने कहा कि यह एक साल मेरी व्यक्तिगत उपलब्धियों का नहीं, बल्कि एटा-कासगंज की जनता के सहयोग और विश्वास की कहानी है। जनसेवा ही मेरा धर्म है और हर वर्ग के उत्थान के लिए लगातार कार्य करता रहूंगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री मानपाल सिंह, पटियाली विधायक नादिरा सुल्तान, जिलाध्यक्ष विक्रम यादव, पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी, महासचिव विनय कुशवाह ने सांसद के उज्जवल भविष्य की कामना की। -
विज्ञापन

सांसद के एक वर्ष की उपलब्धियां
एटा और कासगंज लोकसभा क्षेत्र में ग्रामीण एवं शहरी में सड़कों का निर्माण और मरम्मत कार्य, मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति, एटा-कासगंज रेलवे लाइन जोड़ने की पहल, चिकोरी किसानों की आवाज संसद में उठाई, गंगा नदी पर बांध निर्माण की दिशा में कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें