फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शूकरक्षेत्र तीर्थ विकास परिषद के लिए शासन ने मांगा प्रस्ताव

Fri, 06 Jun 2025 01:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी में शीघ्र शूकरक्षेत्र तीर्थ विकास परिषद का गठन होगा। शासन द्वारा जिला प्रशासन को पत्र भेजकर इस संबंध में प्रस्ताव मांगा गया है। नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने 6 मई को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्हें तीर्थनगरी के सर्वांगीण विकास के लिए शूकरक्षेत्र तीर्थ विकास परिषद का गठन करने और क्षेत्राधीश वराह मंदिर तक सुगमता से पहुंचने के लिए वराह कॉरिडोर का निर्माण किए जाने की मांग उठाई थी।शासन ने नगर पालिका अध्यक्ष के पत्र का संज्ञान लेते हुए शासन के विशेष सचिव रघुवीर ने 26 मई को निदेशक धर्मार्थ कार्य निदेशालय व जिलाधिकारी कासगंज को पत्र भेजा। जिसमें सोरोंजी शूकरक्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए तीर्थ विकास परिषद का गठन किए जाने के संबंध में संस्तुति सहित सुस्पष्ट प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा बृहस्पतिवार एसडीएम सदर व अधिशाषी अधिकारी को प्रस्ताव तैयार करवाने को निर्देशित किया गया। शूकरक्षेत्र तीर्थ विकास परिषद का गठन होने के बाद तीर्थनगरी के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। तीर्थनगरी में हरि की पौड़ी की बहती धारा, पौराणिक मंदिरों का जीर्णोद्धार, वराह कॉरिडोर का निर्माण, आने वाले श्रद्धालु व पर्यटकों के लिए स्तरीय मूलभूत सुविधाएं आदि की मांग तीर्थ विकास परिषद के गठन के बाद पूर्ण होने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें