फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: करहल के विधायक तेज प्रताप बोले-तानाशाही रवैया अपना रहीं केंद्र और प्रदेश की सरकारें

Sun, 09 Feb 2025 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
गांव नगथरी में पत्रकारों से वार्ता करते विधायक करहल तेजप्रताप।
विज्ञापन
कुसमरा (मैनपुरी)। केंद्र और प्रदेश की सरकारें जिस तरह से तानाशाही रवैया अपनाकर मनमानी कर रही हैं वह किसी से छिपा नहीं है। इसका जीता जागता उदाहरण मिल्कीपुर चुनाव है। यह बात करहल विधायक तेजप्रताप यादव ने नगथरी में भागवत कथा में पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब तो एक ही बात रह गई है सरकार की तानाशाही। चुनाव आयोग कहां है पता नहीं। मिल्कीपुर में जिस तरह से पूरा प्रशासन लगा था मुख्यमंत्री को खुश करने के लिए वह सभी ने देखा है। कैसा लोकतंत्र है जहां एक व्यक्ति 6 वोट डालकर खुश हो रहा है। समाजवादी पार्टी अपने मिशन 2027 पर काम कर रही है और 2027 में 2012 की तरह पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। इस अवसर पर किशनी विधायक इंजीनियर बृजेश कठेरिया, देवेंद्र सिह यादव एडवोकेट, हरेंद्र यादव, महेश यादव, शिवम यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें