प्रधानमंत्री का सकारात्मक रुख
भाजपा सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सभी मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाया। राजकुमार चाहर ने बताया कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर मोर्चा ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जन आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है। गंगा किनारे बसे सभी जिलों में पदयात्रा निकाली जाएगी। दूसरे चरण में देश भर की सभी नदियों के किनारे बसे जिलों में पदयात्राएं निकाली जाएंगी।
भाजपा सांसद ने बताया कि 1000 स्वयंसेवकों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण देकर एक लाख गांवों तक प्राकृतिक खेती पर सेमिनार भी कराए जाएंगे। गोशालाएं बनाने के लिए एक कार्ययोजना तैयार की जाएगी।