फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत पर सांसद ने बंधाया ढाढस

विज्ञापन
विज्ञापन
कागारौल। सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की असामयिक मौत से कस्बे की शंकर वाली जाटव बस्ती में मातम पसरा हुआ है। कस्बा निवासी शनि और उनके पिता सुरेंद्र सिंह की रक्षाबंधन से एक दिन पहले सड़क हादसे में मौत हो जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की जानकारी मिलने पर सोमवार को फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर मृतक परिवार के घर पहुंचे और शोकाकुल परिजन से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सांसद ने परिवार की आर्थिक स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि उनके पास रहने के लिए स्वयं का पक्का मकान भी नहीं है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सांसद ने तत्काल उपजिलाधिकारी खेरागढ़ से वार्ता कर पीड़ित परिवार को शासन-प्रशासन की ओर से आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सांसद ने परिजन को इस कठिन घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। सांसद राजकुमार चाहर ने मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने के लिए अपने लेटरहेड पर पत्र भी लिखा और परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए सांसद ने मृतक सुरेंद्र सिंह की पत्नी को अपनी ओर से 21 हजार रुपये की तत्काल सहायता भी प्रदान की। स्थानीय लोगों ने भी पीड़ित परिवार की स्थिति को देखते हुए शासन-प्रशासन से आवास एवं अन्य जरूरी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें