राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव- अमर उजाला
- फोटो : ETAH
एटा। सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों की सबसे बड़ी मांग पुरानी पेंशन बहाली को राज्यसभा में उठाया गया। शहर के मोहल्ला शांतिनगर निवासी राज्यसभा सांसद ने अपने संबोधन के दौरान नियम-180क के तहत मुद्दा उठाते हुए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की।
राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह ने राज्यसभा में अपने संबोधन के दौरान कहा कि पुरानी पेंशन योजना के मुकाबले नई पेंशन योजना में कई खामियां हैं। पुरानी पेंशन योजना में कर्मचारी को प्रति माह पेंशन की निश्चित राशि मिलती थी जबकि नई पेंशन योजना में ऐसा नहीं है। इसके अलावा उन्होंने नई पेंशन योजना की अन्य खामियों को गिनाते हुए सरकार से कर्मचारियों व शिक्षकों के हितों को देखते हुए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की है। उन्होंने इस आशय का एक पत्र भी राज्यसभा अध्यक्ष को सौंपा है। इसकी जानकारी जिले के शिक्षक व कर्मचारी संगठनों को हुई तो उन्होंने राज्यसभा सांसद को आभार व्यक्त किया।