फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटें कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाहल। कस्बे के गंगा चरन इंटर कॉलेज में मंगलवार को करहल विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सांसद गीता शाक्य ने सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। त्रिस्तरीय पंचायत और विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से जुटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कहा भाजपा हर वर्ग की पार्टी है। केंद्र और प्रदेश सरकार गरीबों के लिए तमाम योजनाएं चला रही है। इनका फायदा सीधे लाभार्थियों को मिल रहा है। केंद्र सरकार की ओर से बनाए गए तीनों कृषि कानून किसानों के लिए लाभकारी हैं। लेकिन विपक्षी दल किसानों को गुमराह कर रहे हैं। किसान आंदोलन की आड़ में विपक्षी दल राजनीति कर रहे हैं। किसानों के हितों की किसी को चिंता नहीं है।
कार्यकर्ता पंचायत और विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में जुट जाएं। आने वाले विधान सभा चुनाव में भाजपा जिले की सभी विधान सभा सीटें जीतेगी। साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी कार्यकर्ताओं को जमकर मेहनत करनी है। इस मौके पर अनुराग पांडेय, अरुण चौहान, अहिवरन सिंह यादव, अनिल शुक्ला, मनोज कश्यप, राहुल चतुर्वेदी, योगेद्र गुप्ता, सुधीर दीक्षित, हिमांशू गुप्ता, होतीलाल शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें