फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने लाभार्थियों को बांटे वेंडर प्रमाणपत्र

विज्ञापन
कासगंज में रोजगार संगम ऋण मेले में पात्रों को चैक वितरित करतीं डीएम हर्षिता माथुर - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। नगर के रेलवे रोड स्थित बालाजी मंडप गेस्ट हाउस पर भारतीय जनता पार्टी का बूथ सशक्तीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताया गया। पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को वेंडर प्रमाणपत्र वितरित किए गए। वहीं कादरगंज पर सार्वजनिक धर्मशाला का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना का लाभ पात्रों को मिला है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री स्वानिधि योजना की शुरूआत की, जिसमें रेहड़ी व फड़ लगाने वालों को सरकार ऋण की सुविधा दे रही है। इस ऋण को लेने के बाद एक साल के अंदर लौटा देते हैं, तो दूसरी बार आपको 20,000 रुपये का लोन और तीसरी बार 50,000 रुपये का लोन मिल सकता है।
जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, विधायक अमांपुर हरिओम वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामसुंदर गुप्ता एवं पालिकाध्यक्ष संजीव महाजन ने भी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान इस दौरान सुरेशचंद्र आर्य, पूर्व चेयरमैन राजीव गुप्ता, अजय गुप्ता, पप्पू, मुकेश भदौरिया, सुशील सोलंकी, मंडल अध्यक्ष भरत गुप्ता, दिलीप गुप्ता, ध्रुव महाजन, अर्जीश गुप्ता, अशोक चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें