फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सांसद डिंपल यादव का सीएम योगी पर तंज, संभल में युवाओं के भविष्य की खुदाई करा रही है सरकार

Fri, 27 Dec 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
भोगांव के मोहल्ला कबीर गंज पहुंची सांसद डिंपल यादव विचार व्यक्त करतीं हुईं।
विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी में बृहस्पतिवार रात हुए सोनू आत्महत्या प्रकरण में सांसद डिंपल यादव ने भी सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि घटना निराशाजनक है। युवाओं, महिलाओं के साथ इस तरह की घटनाएं यूपी में बढ़ गई हैं। वे चाहती हैं कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई हो। जो भी पुलिसकर्मी दोषी मिले, जरूर कार्रवाई उन पर की जाए। उन्होंने कुंभ मेले की अधूरी तैयारियों पर भी सरकार पर तंज कसे।
विज्ञापन

भोगांव कस्बा में आयोजित साईं पालकी कार्यक्रम में भाग लेने सांसद डिंपल यादव शुक्रवार को पहुंचीं। उन्होंने कहा कि संभल में जो खुदाई हो रही है वह मुद्दों से ध्यान भटकाने की साजिश है। युवाओं को नौकरी, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों को सुविधाएं देने जैसी बातों से ध्यान भटकाया जा रहा है। संभल में युवाओं के भविष्य की खुदाई सरकार करवा रही है। सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए इस तरह के काम पहले भी करती रही है। उन्होंने कहा कि संघ के लोग काफी देर बाद जागे हैं, पहले ये लोग आग लगाते हैं फिर पानी डालने का काम करते हैं। 90 प्रतिशत जनता परेशान है। सरकार मनमानी कर रही है। सांसद ने कहा कि भाजपा हर चीज पर राजनीति करती है। युवाओं को नौकरी, महिलाओं की तरक्की, किसानों की आय दोगुनी करने जैसे मुद्दों पर बात नहीं करती। पूरे देश में उथल-पुथल मचाने पर भाजपा सरकार का ध्यान रहता है।


धर्म के नाम पर न हो राजनीति
भोगांव। कस्बा के मोहल्ला कबीरगंज स्थित भोलेनाथ धाम परिसर में बने साईं मंदिर पर सांसद डिंपल यादव ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों में सभी लोग एकत्रित होते हैं। ऐसे कार्यक्रमों में राजनीति नहीं होनी चाहिए। धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों को जनता समय आने पर करारा जवाब देगी। सांसद ने साईं बाबा के मंदिर में माथा टेक कर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, प्रो. कालीचरण यादव, नकुल सक्सेना, सुबोध यादव, मनोज यादव, धनवेश यादव, केएल वर्मा, संजय शर्मा, रवनीश दुबे, अजय यादव गुल्लू, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें