फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संसद में फिर बोले सांसद चाहर, आगरा बने आईटी हब

विज्ञापन
सांसद चाहर
विज्ञापन
आगरा। फतेहपुर सीकरी से भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने लोकसभा में फिर से आगरा को आईटी हब बनाने की मांग दोहराई है। लोकसभा में नियम 377 के अधीन ताज ट्रेपेजियम जोन और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल का मुद्दा उठाकर उन्होंने आगरा और आसपास के शहर के युवाओं की परेशानी बताई।
विज्ञापन

कहा कि टीटीजेड और एनजीटी के प्रतिबंधों की वजह से आगरा, फिरोजाबाद, हाथरस मथुरा और भरतपुर में विकास का पहिया रुक गया है। उन्होंने कहा कि भारी उद्योगों पर लगे प्रतिबंधों की वजह से हजारों नौजवान रोजगार की चुनौती का सामना कर रहे हैं। युवा दूसरे शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगरा देश के सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन नगरों में है और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बेहद नजदीक है। ऐसे में रणनीतिक और वाणिज्यिक दृष्टि से उपयुक्त शहर होन की वजह से इसे आईटी हब घोषित कर विकसित किया जाए। इससे न सिर्फ क्षेत्र का विकास होगा, बल्कि युवाओं को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें