विधायक से मिलने पहुंचे सांसद अक्षय यादव व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
जेल में बंद फिरोजाबाद सिरसागंज विधायक हरिओम यादव से मिलने बुधवार को सांसद अक्षय यादव, एमएलसी डा. दिलीप यादव के साथ कई सपा नेता पहुंचे।
उन्होंने विधायक से कहा कि पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है। भाजपा सरकार उत्पीड़न की राजनीति कर रही है, ऐसा सपा ने कभी नहीं किया।
सिरसागंज विधायक हरिओम यादव को शिकोहाबाद थाने में 2015 में दर्ज कराए मामले में 120 बी एवं 307 के मामले में अंतरिम जमानत अर्जी खारिज हो जाने के कारण जेल जाना पड़ा था।