फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: आगरा-दिल्ली हाईवे पर चलते कंटेनर में लगी आग, लाखों रुपये की एलसीडी जलकर हुईं खाक

Sat, 15 Jan 2022 10:16 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

आगरा-दिल्ली हाईवे पर देर रात एलईडी से भरे ट्रक में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
कंटेनर में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के चौमुंहा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात आगरा-दिल्ली हाईवे स्थित एक ढाबे के सामने चलते कंटेनर में आग लग गई। हादसे में लाखों रुपये की एलसीडी जलकर खाक हो गई। चालक ने जानकारी देते हुए बताया कि दो कंटेनर चेन्नई से नोएडा के लिए सोनी कंपनी की एलसीडी लेकर निकले थे। चौमुहां फ्लाईओवर पास करते ही दूसरे कंटेनर के चालक ने उसको कंटेनर में आग लगने की जानकारी दी। 

विज्ञापन


चालक ने तुरंत कंटेनर रोक दिया। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, तब तक सारा माल जलकर खाक हो गया। सीओ सदर प्रवीण कुमार मलिक और जैंत थानाध्यक्ष सुशील कुमार योगी भी मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। सीओ सदर ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि कंटेनर में लदा सारा माल जलकर खाक हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें