मथुरा में हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती कार से आग की लपटें उठने लगीं। आग की लपटों को देख कार सवार हड़बड़ा गए और चलती कार से छलांग लगा दी। इसके बाद कार में लगी आग और भी तेज हो गई। कार सवारों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल ने कार में लगी आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
मथुरा में थाना हाईवे के नवादा के पास चलती एसयूवी कार में आग लग गई। उससे पहले सवारों ने चलती कार से कूदकर जान बचाई। कार सवार गुरुग्राम से छतरपुर जा रहे थे। कार में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत रही कार में आग से कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने दमकल को बुलवाकर आग पर काबू पाया जा सका। वहीं कार पूरी तरह से जल चुकी थी। इसके चलते हाईवे पर एक साइड वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि कार को हाईवे से हटवाकर मार्ग सुचारू कराया। घटना रविवार की देररात करीब 2 बजे की है।