आगरा-सीकरी हाईवे पर गुरुवार की शाम एक स्कार्पियो आग का गोला बन गई। इसमें छह बच्चों समेत कुल आठ लोग सवार थे। सभी ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। कार में आग लगने से हाईवे पर काफी देर तक हड़कंप मचा रहा।
भरतपुर के वीर नारायन गेट निवासी राजेश शर्मा स्कार्पियों से परिवार और दोस्त बच्चों के साथ किरावली आए थे। कार बलदेव सिंह चला रहा था। लौटते समय कार जैसे ही आगरा सीकरी मार्ग पर विधापुर गांव के समीप पहुंची। अजानक इंजन से धुआं उठता दिखा।
इस पर चालक ने कार साइड में रोकी। उसने उतरकर जैसे ही बोनट खोला। कार में आग लग गई। यह देख कार में बैठे बच्चे घबरा गए। कार में आग लगी देख राजेश और चालक ने सभी बच्चों को जल्द से बाहर निकाला।