फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती एंबुलेंस बनी आग का गोला, ऐसे बची मरीज-तीमारदार की जान

Fri, 03 Aug 2018 10:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
एंबुलेंस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में वाटर वर्क्स के पास सर्विस रोड पर गुरुवार को एक एंबुलेंस में आग लग गई। एंबुलेंस में सवार मरीज और तीमारदार ने कूदकर खुद को बचाया। घटना दोपहर एक बजे की है। 
विज्ञापन


एंबुलेंस वाटर वर्क्स से लंगड़े की चौकी की तरफ आ रही थी। तभी शार्ट सर्किट से अगले हिस्से में आग लग गई। चालक कुछ समझ पाता उससे पहले ही आग फैलने लगी। 

यह देखकर चालक ने सर्विस रोड पर एंबुलेंस को रोक दिया। इसके बाद भाग गया। बाद में मरीज और तीमारदार भी कूदकर भागे। कुछ ही देर में आग ने पूरी एंबुलेंस को चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन


एंबुलेंस से लपटें निकलता देख रास्ते से निकल रहे लोग भी सहम गए। सूचना पर एक घंटे बाद दमकल पहुंची। हालांकि पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें