फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाइक सवार ने दंपती से लूटे आभूषण

Sun, 08 Nov 2026 01:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
पीड़िता कृष्णा त्यागी अपने बच्चे के साथ
विज्ञापन
इरादतनगर। थाना क्षेत्र के आगरा-देवरी मार्ग पर गांव हरीनगर के पास पेट्रोल पंप के नजदीक शनिवार शाम बाइक सवार बदमाश ने बाइक सवार दंपती को ओवरटेक कर रोक लिया। महिला के आभूषण लूटकर भाग निकला। वारदात के समय महिला की गोद में उनका तीन माह दुधमुंहा बच्चा भी था।
विज्ञापन


बृथला के रोहित त्यागी ने बताया कि शनिवार शाम वह पत्नी कृष्णा और तीन माह के दुधमुंहे बच्चे के साथ आगरा से डॉक्टर को दिखाकर घर लौट रहे थे। हरीनगर गांव के पास पेट्रोल पंप के नजदीक पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने उनकी मोटरसाइकिल को ओवरटेक कर रोक लिया। पत्नी के आभूषण लूटकर भाग गया। एसीपी शमसाबाद रामप्रवेश गुप्ता ने बताया घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो को खंगाला जा रहा है। बदमाश की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें