फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर: युवक की माैके पर ही माैत, किशोर घायल; परिवार में मचा कोहराम

Mon, 19 Oct 2026 10:37 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। युवक की माैके पर ही माैत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा किशोर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाह-फतेहाबाद मार्ग पर नयापुरा गांव के पास सोमवार शाम जलभराव और गड्ढों के निकट एक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, पीछे बैठा किशोर घायल हो गया।
विज्ञापन


बाह थाना क्षेत्र के भौर बटेश्वर गांव निवासी रिंकू (18) अपने परिचित सूरज( 12) के साथ सोमवार शाम करीब सात बजे बाइक से ससुराल जा रहा था। मई में उसकी शादी हुई थी। नयापुरा गांव के पास सड़क पर जलभराव और गड्ढों के निकट एक वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर भरे पानी में गिर पड़े। हादसे में रिंकू की मौके पर ही मौत हो गई, सूरज घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और रिंकू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि बाह-फतेहाबाद मार्ग पर नयापुरा के पास सड़क पर काफी गहरे गड्ढे हैं, जिनमें पानी भरा होने से वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। खासकर रात के समय हादसे का खतरा बढ़ जाता है। सोमवार को हुए हादसे के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क के गड्ढे भरवाने और जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें