फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पिनाहट घाट पर चले मोटरबोट, किसानों को छुट्टा मवेशियों से मिले छुटकारा

विज्ञापन
बाह: पिनाहट मोटरबोट संचालन एवं छुट्टा मवेशी को पकड़ने के लिए भाकियू ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
विज्ञापन
बाह। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा स्थित चंबल नदी के पिनाहट घाट पर मोटरबोट बंद होने से 150 गांवों के लोग परेशान हैं। ग्रामीणों की इस समस्या को देखते हुए सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (सर्वोदय) ने बाह के एसडीएम विनोद कुमार को ज्ञापन सौंपा। मोटरबोट संचालन के साथ छुट्टा मवेशियों से भी किसानों को छुटकारा दिलाने की मांग रखी।
विज्ञापन

पिनाहट घाट पर मध्य प्रदेश पुलिस ने बगैर अनुमति के चल रही मोटरबोट का संचालन बंद करा दिया है। जिससे दोनों राज्यों के 150 से ज्यादा गांवों के लोगों को 60 से 90 किमी का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। ग्रामीण परेशान हैं। संगठन के जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह चौहान ने मोटरबोट के बंद संचालन को शुरू कराने एवं सड़क से लेकर खेत तक दुर्घटना की वजह बने छुट्टा मवेशी को पकड़कर गोशाला भिजवाए जाने की मांग की है। कहा कि जल्द दोनों समस्याओं का समाधान नहीं होने पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन की जवाबदेही होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में जितेंद्र सिंह तोमर, सोनू शर्मा, दयाराम वर्मा, उदयवीर सिंह आदि रहे।
मोटरबोट संचालन के लिए मानवाधिकार सहायता संघ ने भी की मांग
पिनाहट। मानवाधिकार सहायता संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने भी सोमवार को उपजिलाधिकारी बाह को ज्ञापन सौंपकर पिनाहट घाट पर मोटरबोट चलाए जाने की मांग की। बताया कि मोटरबोट नहीं चलने से रोजाना हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में पिनाहट कस्बे के नंदगांव तिराहे पर प्रतिदिन लगने वाले जाम, तिराहे के आसपास सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को हटाने और अवैध ऑटो स्टैंड को लगभग 500 मीटर दूर स्थानांतरित करने की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने प्रशासन से जनहित को देखते हुए दोनों समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें