फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चंबल नदी में मोटर बोट बंद, डर गए उसमें बैठे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। कस्बा चंबल घाट मध्य प्रदेश सीमा में रविवार की दोपहर मोटर बोट की अचानक बैटरी डिस्चार्ज होने की वजह से दोनों सीमाओं के लोगों का आवागमन ठप हो गया। वहीं नदी के किनारे एक घंटे तक यात्रियों से भरी मोटर बोट नदी किनारे खड़ी रही। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार मोटर बोट के अचानक बंद हो जाने की वजह से यात्रियों में हड़कंप मच गया था। यात्री और महिलाएं डर गए थे, आखिर किस वजह से अचानक मोटर बोट बंद हो गई। मोटर बोट चालक अशोक वर्मा ने बताया बैटरी डिस्चार्ज हो गई थी, जिस वजह से इंजन चालू नहीं हो रहा था। दूसरी बैटरी रखने के बाद इंजन चालू होने पर एक घंटा बाद संचालन शुरू कर दिया गया।

समय सीमा पर पांटून पुल तैयार नहीं होने से काफी परेशानी



पिनाहट कस्बा चंबल घाट पर पांटून पुल बांधे जाने की समय सीमा 15 अक्तूबर से शुरू हो जाती है, जिसके बाद पीडब्ल्यूडी विभाग दोनों सीमाओं के लोगों के लिए आवागमन शुरू करा देता है। लेकिन इस वर्ष डेढ़ महीने की देरी होने के बावजूद भी अभी तक पांटून पुल को तैयार करके नदी घाट पर नहीं बंधा गया है। इस वजह से दोनों सीमाओं के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल कर्मचारियों का कहना है कि 17 दिसंबर तक पांटून पुल को तैयार करके आवागमन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें