फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जया किशोरी को देख तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा सूरसदन, एक घंटे पहले ही भर गईं थीं सीटें

Wed, 17 Sep 2025 08:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सूरसदन में अमर उजाला, तपन ग्रुप पावर्ड बाय कृष्णा कच्ची घानी की ओर से आयोजित जीवांजलि कार्यक्रम में उन्होंने जीवन में खुशियों का मूलमंत्र दिया। 
विज्ञापन
कथा वाचक व प्रेरक वक्ता जया किशोरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला के जीवांजलि कार्यक्रम में आईं कथावाचक एवं मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी की एक झलक पाने के लिए लोगों में आतुरता दिखी। उनके आगमन से एक घंटे पहले ही सूरसदन प्रेक्षागृह की सीटें फुल हो गईं। महिलाओं की संख्या अधिक थी। जया किशोरी को मंच पर देखते ही सूरसदन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञापन


जया किशोरी ने अध्यात्म से लेकर जीवन तक का मूल मंत्र लोगों को दिया। अपनी सोच बदलने और परिवार के साथ खड़े रहने की सीख दी। जीवन में बदलाव कैसे लाएं, यह बताया। तालियां बजाकर लोग उनकी बातों का समर्थन करते रहे। इसके बाद सवाल-जवाब शुरू हुए तो हर किसी ने सवालों की झड़ी लगा दी। इस पर जया किशोरी के जवाब देने के अंदाज से लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

 
Trending Videos
विज्ञापन

अधिकारी से लेकर व्यापारी तक जया किशोरी को सुनने के लिए हर किसी में उत्साह था। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर व्यापारी वर्ग तक शामिल रहा। हर कोई एक झलक पाना चाहता था। डीसीपी सिटी सोनम कुमार भी पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था में 100 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ पीएसी को भी लगाया गया। वाहनों की पार्किंग में यातायात पुलिस का सहयोग रहा।

सेल्फी के लिए दाैड़ पड़े लोग
जया किशोरी के साथ सेल्फी के लिए लोगों में क्रेज नजर आया। जब वो मंच से सूरसदन से बाहर आईं तो लोग सेल्फी के लिए दाैड़ पड़े। कार के पास जाकर सेल्फी ली। जया किशोरी ने भी अपनी कार का शीशा खोलकर लोगों से बात की।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें