आगरा में राम बरात आज निकाली जाएगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके बाद 4 दिन जनकपुरी महोत्सव का आयोजन होगा। इसका सुरक्षा प्लान बनाया गया है। कड़े सुरक्षा घेरे में राम बरात निकलेगी। यात्रा मार्ग को 4 जोन में बांटा गया है। बाहर से 19 सीओ-अपर पुलिस अधीक्षक को भी बुलाया गया है। वहीं भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी।
विज्ञापन
बुधवार को राम बरात का आयोजन है। 18 सितंबर से 21 सितंबर तक जनकपुरी के आयोजन होंगे। मंगलवार को पुलिस लाइन में ब्रीफिंग की गई। इसमें अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह ने ड्यूटी प्लान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यात्रा मार्ग को 4 जोन में बांटा गया है।
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि 10 कंपनी पीएसी के साथ जिले के 5000 पुलिसकर्मी रहेंगे। यात्रा मार्ग की ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। घरों और दुकानों की छतों पर पुलिस रहेगी। जिन मार्गों पर यात्रा का आवागमन होगा, वहां पर वाहन नहीं चलेंगे। भगवान राम-लक्ष्मण के स्वरूपों का कड़ा सुरक्षा घेरा होगा।
जनकपुरी में 88 कैमरों से निगरानी की जाएगी। इसके लिए अस्थायी कंट्रोल रूम बनाया गया है। मंच के आसपास वाहन नहीं जा सकेंगे। बिना पास के मंच स्थल में प्रवेश नहीं मिलेगा। बुधवार को शहर में भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। दोपहर 2 बजे से 18 सितंबर को कार्यक्रम समाप्त होने तक कई मार्ग पर रूट डायवर्ट किया गया है। एंट्री पाॅइंट पर यातायात पुलिस रहेगी। राम बरात मार्ग पर किसी भी वाहन को नहीं आने दिया जाएगा।
शहर के अंदर वाहनों को रोका जाएगा
शहर के आंतरिक मार्ग पर राम बरात निकलेगी। रावत पाड़ा, मदीना होटल तिराहा, बेलनगंज, घटिया आजम खां चौराहा, फुलट्टी
की ओर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। वाहनों को डायवर्जन
मार्ग से निकाला जाएगा। वाहन चक्की पाट, छीपीटोला, हींग की मंडी, मोती
कटरा, सदर भट्ठी, धाकरान, कलेक्ट्रेट,
कल इन मार्ग पर आवागमन बंद
18 सितंबर को श्री मनः कामेश्वर मंदिर से रावत पाड़ा, दरेसी
नंबर-2, कचहरी घाट होकर बेलनगंज चौराहा, जीवनी मंडी चौराहा, गधापाडा,
विजयनगर कट, पालीवाल पार्क चौराहा, विजयनगर चौकी, सुल्तानगंज की पुलिया,
कमलानगर कट, सेन्ट्रल बैंक कट से बालाजीनगर में महाराजा जनक आवास तक के मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।