फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल में खत्म हो गया पूरा परिवार: आगरा में कैंटर की टक्कर से मां-बेटे की गई जान, पिता-पुत्री भी हो चुकी है मौत

Mon, 18 Apr 2022 09:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

सड़क हादसे में बीटेक छात्र और उसकी मां की मौत के साथ ही महज चार साल में पूरा परिवार ही खत्म हो गया। इससे पूर्व हार्ट अटैक से छात्र की बहन और कैंसर से पिता की मौत हो चुकी है। अब उसके परिवार में कोई नहीं बचा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में झरना नाले के समीप सोमवार को कैंटर की टक्कर लगने से एक्टिवा सवार युवक हर्षित (18) और उसकी मां रमा दीक्षित (45) की मौत हो गई। टूंडला निवासी मां-बेटे आगरा जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। हर्षित बीटेक का छात्र था। इससे पूर्व उसके पिता और बहन की भी मौत हो चुकी है। अब उसके परिवार में कोई नहीं बचा है।   

विज्ञापन


मृतक के मामा हरिओम दीक्षित निवासी ब्रज बिहार कॉलोनी टूंडला ने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर उनका भांजा अपनी मां रमा दीक्षित के साथ एक्टिवा से आगरा जा रहा था। हाईवे पर झरना नाले के पास कैंटर अचानक मुड़ गया। इससे हर्षित और उसकी मां स्कूटी समेत कैंटर की चपेट में आ गए। जिससे दोनों की मौत हो गई। एसओ अरुण कुमार बालियान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

मृतक के मामा ने बताया कि हर्षित आगरा के आरबीएस कॉलेज से बीटेक प्रथम बर्ष का छात्र था। पिता रामबाबू फ़ौज में थे, जिनकी चार साल पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी। एक बड़ी बहन शिवानी की भी अभी एक साल पहले ही मौत हुई थी। इस हादसे के बाद अब परिवार में कोई नहीं बचा है।  

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बीएसएफ में थे हर्षित के पिता 

टूंडला के शिवपुरी कॉलोनी निवासी रामबाबू उपाध्याय सीमा सुरक्षा बल में तैनात थे। कैंसर होने पर उन्होंने रिटायर्ड ले लिया था। चार साल पूर्व उनकी मृत्यु हो गई थी। उनकी मौत के बाद पत्नी रमा शर्मा ने पुत्र  हर्षित और पुत्री शिवानी अच्छी परवरिश करते हुए शिक्षा दिलाई। 

उन्होंने बेटी का रिश्ता तय कर दिया था। उसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं। शादी से 25 दिन पूर्व शिवानी की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। बेटी की मौत से टूटी रमा शर्मा 45 ने साहस दिखाया। बेटे हर्षित का आरबीएस कॉलेज बिचपुरी में बीटेक में एडमिशन कराया था। 

हर्षित की बीटेक की पहला वर्ष था। सोमवार दोपहर दो बजे करीब हर्षित अपनी मां रमा देवी को अपनी एक्टिवा से आगरा ले जा रहा था। तभी झरना नाले के समीप कैंटर की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। मां-बेटे की मौत से शिवपुरी कॉलोनी में शोक की लहर दौड़ गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें