फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में आठ माह का बेटा और मां की मौत, पिता घायल, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 22 Nov 2018 07:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मां-बेटे की मौत से घर में पसरा मातम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में कुबेरपुर यमुना एक्सप्रेसवे पुल के नीचे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला और उसके आठ माह के बच्चे की मौत हो गई। जबकि पति घायल हो गया। हादसे में मां-बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रक को तो कब्जे में ले लिया है। जबकि चालक, खलासी भाग गए
विज्ञापन

 
बरहन थाना क्षेत्र के गांव बास सुंदर निवासी लोकेंद्र त्यागी (27) गुरुवार की दोपहर पत्नी पूनम ( 23) और आठ माह के बेटे प्रिंस के साथ बाइक से आगरा जा रहे थे। कुबेरपुर के पास यमुना एक्सप्रेसवे पुल के नीचे हाईवे पर पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। 

इस हादसे में पूनम और प्रिंस की मौत हो गई। जबकि लोकेंद्र घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को तो कब्जे में ले लिया। पर, खलासी, चालक भाग निकले। पुलिस ने घायल लोकेंद्र को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जबकि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


मां-बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया। लोकेंद्र की शादी थाना मनियां, धौलपुर के गांव इसेपुर की रहने वाली पूनम से करीब ढाई वर्ष पहले हुई थी। दोनों अपने आठ माह के बेटे प्रिंस की दवा के लिए बाइक से आगरा ले जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। लोकेंद्र पंजाब में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें