चाइल्ड लाइन की समन्वयक रितु वर्मा ने कहा कि बच्चे को शिशु सदन में रखा गया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है। बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों से बात की जाएगी। असली मां को भी बुलाकर बातचीत की जाएगी।
पहले बेटे को गोद दिया, अब वापस लेकर पीटा
चाइल्ड लाइन के पास एक और मामला पहुंचा है। रामबाग की एक महिला ने चाइल्ड लाइन को बताया कि शिकोहाबाद के एक मोहल्ले का 15 साल का बालक उनके पास आया है। इस पर टीम पहुंच गई।
बालक ने बताया कि वह जब डेढ़ साल का था, तब मां ने उसे ताई को गोद दिया। एक साल पहले वापस अपने पास रखने लगे। मगर, उसे प्यार नहीं करते हैं। सोमवार को मोबाइल पर पिक्चर देखने पर पिटाई कर दी। वह ताई के पास ही जाना चाहता है।
यह भी पढ़ें- Janmashtami 2020: आधी रात को नंदगांव में जन्मे नंदलाल, ब्रज में छाया उल्लास, देखें जन्मोत्सव की तस्वीरें