फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दो बच्चों की मां ने रात में प्रेमी के साथ खाया जहर, दोनों ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

Tue, 03 Jun 2025 02:53 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद

सार

यूपी के फिरोजाबाद में प्रेम संबंध में प्रेमी युगल ने विषाक्त खाकर जान दे दी। महिला का पति गुजरात में नौकरी करता है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
firozabad suicide - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद के गांव नगला ऊमर में प्रेमी युगल ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे दोनों की मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम छा गया। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला ऊमर निवासी रोहित उर्फ बंटू शर्मा (26) के घर के सामने विनेश यादव (32) रहती थी। उसके दो बच्चे ज्योति एवं अर्पित हैं। विवाहिता का पति बड़ौदा गुजरात में काम करता है। 

महिला और युवक में दोनों के बीच प्यार हो गया। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। सोमवार रात अज्ञात कारणों से युवक और महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


कुछ समय बाद दोनों ने दम तोड़ दिया। एक साथ हुई प्रेमी युगल की मौत से गांव में सन्नाटा पसर गया। दोनों के परिवार में चीख-पुकार मच गई। प्रेमी युगल की मौत की जानकारी पाकर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर आ गए। 

सूचना पर सीओ प्रवीन कुमार और थाना की फोर्स भी आ गई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों से बातचीत कर घटना के साक्ष्य एकत्रित किए। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। 
विज्ञापन

सीओ प्रवीन तिवारी ने बताया कि दोनों में प्रेम संबंध थे। किसी कारणों से विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें