फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: करोड़ों रुपये का सोना लूटने वाले बदमाश नरेंद्र लाला की मां साढ़े पांच किलो चरस सहित गिरफ्तार

Sat, 30 Jul 2022 06:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

आरोपी महिला का बेटा कुख्या बदमाश है। उसने आगरा में मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की शाखा में करोड़ों रुपये का सोना लूटा था। इस मामले में वह जेल में बंद है। 
विज्ञापन
आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में करोड़ों का सोना लूटने के मुख्य आरोपी नरेंद्र उर्फ लाला की मां को फिरोजाबाद की दक्षिण थाना पुलिस ने साढ़े पांच किलो चरस सहित गिरफ्तार किया है। महिला घर से ही मादक पदार्थ की बिक्री करती थी। आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन

 
थानाध्यक्ष दक्षिण बैजनाथ सिंह ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि कुख्यात हिस्ट्रीशीटर नरेंद्र उर्फ लाला की मां मादक पदार्थ का धंधा कर रही है। इस पर महिला के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका नाम राजकुमारी है। वह सुहाग नगर सेक्टर चार में रहती है। 

पांच लाख रुपये की चरस बरामद 

तलाशी के दौरान महिला के घर से साढ़े पांच किलो चरस बरामद की गई। इसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है। पूछताछ में पता चला है कि महिला पिछले काफी समय से मादक पदार्थ की तस्करी का कारोबार करती है। आगरा में  मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी से सोना लूटने वाला मुख्य आरोपी नरेंद्र उर्फ लाला उसका बेटा है। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला जिस मकान में रहती है। वह मकान रवि शर्मा पुत्र रामकिशन शर्मा निवासी निवासी गुरुदेव नगर आसफाबाद थाना रसूलपुर का है। महिला ने बेटे की बदमाशी के बल पर रवि शर्मा के मकान और दुकान पर कब्जा कर लिया था। महिला के बड़ा पुत्र जय हिंद आगरा पुलिस से मुठभेड़ में साथी सहित मारा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें