थाना एका में दर्ज कराई रिपोर्ट
कासगंज के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एका थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एका थाने के गांव बहलूल निवासी विपिन से उसकी बातचीत होने लगी थी। करीब दो साल में दोनों काफी करीब आ गए थे। इसके बाद अपनी संपत्ति का हवाला देकर उसने शादी करने की बात कहकर उसे अपनी बातों में फंसा लिया और लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा।
ये भी पढ़ें - UP: बिजली गुल, इलाज चालू... मोबाइल की रोशनी लगाए इंजेक्शन और ड्रिप, ट्रॉमा सेंटर का ये हाल देख चौंक जाएंगे
सोनीपत ले गया था प्रेमी
पीड़िता ने बताया कि करीब एक साल पहले पीड़िता को वह अपने साथ सोनीपत भी ले गया था। इसके बाद वापस आकर छोड़ दिया। 8 मई को वह अपने गांव बहलूल आई और विपिन से शादी की बात कही। विपिन से शादी करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद विपिन ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी।
ये भी पढ़ें - UP: शाम को लिया किराए पर कमरा, रात में फंदे पर लटक गया; 55 वर्षीय तेजेंद्र ने इसलिए दी जान