मथु्रा में एक मां अपनी नवजात बच्ची को जिला अस्पताल में छोड़ गई। अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में जब बच्ची रोई तो स्टाफ को खबर हुई। उसकी मां की तलाश हुई।
स्वास्थ्य कर्मियों ने पूरा अस्पताल छान मारा, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। अब अस्पताल प्रशासन बच्ची को शिशु सदन भेजने की तैयारी कर रहा है।
शुक्रवार की सुबह में जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड का सन्नाटा एक बच्ची के रोने से टूटा। वार्ड में मौजूद लोगों ने देखा तो एक पलंग पर नवजात बच्ची रो रही थी। नवजात भूखी थी।