फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डायरिया पीड़ित तीन बच्चों के इलाज को भटकती रही मां

Mon, 05 Jun 2023 01:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। एक मां दो दिन से अपने तीन डायरिया पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए भटकती रही। रविवार को देर सांय जिला अस्पताल पर बच्चों के भर्ती होने के बाद इलाज मिल सका। बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।दिल्ली के मोहकमपुर निवासी सुधा पत्नी सुरेंद्र अपने मायके नगरिया में आई हुई है। उसके पुत्र अंशू (2), पुत्री अनन्या (3) एवं लक्ष्मी (7 माह) की कई दिन से तबियत खराब चल रही है। उसने निजी चिकित्सक को दिखाया, लेकिन हालत में सुधार नहीं आया। इसके बाद महिला शनिवार को अपने बच्चों को लेकर जिला अस्पताल आई। चिकित्सकों ने बच्चों की हालत को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। महिला ने बताया कि जब वह एंबुलेंस से बच्चों को लेकर अलीगढ़ पहुंची तो वहां उनको भर्ती नहीं किया गया और वापस भेज दिया गया। इसके बाद वह फिर से बच्चों को लेकर जिला अस्पताल आई है। रविवार का अवकाश होने की वजह से काफी देर से बच्चों के इलाज के लिए भटक रही है।
विज्ञापन


महिला के तीनों बच्चे डायरिया के शिकार हैं। बच्चों को भर्ती करने के बाद इलाज शुरू करा दिया गया है। जिससे बच्चों की हालत में सुधार आ सके।- डॉ. संजीव सक्सेना, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें