फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर हुई मां कात्यायनी की पूजा अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नवरात्र में छठवें दिन सोमवार को मां भगवती के छठे स्वरूप कात्यायनी की पूजा हुई। दिनभर मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। शहर स्थित शीतला देवी मंदिर में जिलेभर से आए लोगों ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही शीतला देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। भक्तों ने मां शीतला देवी के दर्शन करने के साथ पूजा अर्चना की। मां कात्यायनी को याद करके हवन-पूजन किया गया। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की लाइन लगी रही। जिलेभर से यहां श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। जिले के अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। जिले में जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया।
-----
मां मुरादें पूरी कर दे हलुआ बाटूंगी....
घिरोर। रविवार की रात कस्बे में मां भगवती का जागरण हुआ। शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया ने मां भगवती की आरती उतारकर किया। जागरण में गायक कलाकारों ने भजन सुनाए। मां मुरादें पूरी कर दे हलुआ बाटूंगी। मेरी मां का चोला है रंग, लाल। तूने मुझे बुलाया शेरा बालिए। जागरण समिति के सुजान सिंह यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश जाटव, छुटकी भदौरिया, रोहित यादव, मोहित यादव, राय सिंह, डॉक्टर कुंतेश चौधरी, जयप्रकाश यादव, डॉक्टर प्रदीप यादव, राजेंद्र शाक्य, दीपक जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें