फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल बहू: प्रेमी संग आधी रात कमरे में थी, तभी आ पहुंची सास...इसलिए दी दर्दनाक मौत; ताकि छिपा रहे वो सच

Wed, 24 Apr 2024 04:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

बहू ने अपनी सास को इसलिए मार दिया, क्योंकि उसके सामने वो सच्चाई आ गई थी, जिसको छिपाकर रखा था। कमरे में बहू और उसका प्रेमी था। सास ने ये देखकर विरोध करना शुरू कर दिया। जिसके बाद बहू ने प्रेमी संग मिलकर गला दबाया और सास की जान ले ली।  
 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव मुमिया खेड़ा में रविवार की रात में बहू ने प्रेमी संग मिलकर सास की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों ही फरार हो गए थे। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी बहू दुर्वेश उर्फ दुर्गा को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में बताया कि रविवार की रात प्रेमी घर पर आया था, वह उसके साथ थी, तभी सास वहां आ गई। सास ने विरोध करना शुरू कर दिया, जिसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक जेपी अशोक ने बताया कि महिला दुर्गेश उर्फ दुर्गा अपनी सास की हत्या करने के बाद प्रेमी आसू के साथ फरार हो गई थी। महिला को गांव के पास से ही मंगलवार सुबह करीब 7 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी बहू ने पूछताछ में बताया कि प्रेमी आसू रविवार की रात करीब 2 बजे घर में मिलने आया था। सास बैकुंठी देवी जाग गई और कमरे में आ गई। उसने दोनों को देख लिया। सास  प्रेमी को धक्का मारकर निकालने लगी। तभी गुस्से में आकर दोनों ने गला दबाकर हत्या कर दी।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला की 6 वर्ष पूर्व योगेश के साथ शादी हुई थी। इनके दो लड़के अर्पित और अभि हैं। योगेश बाहर रहकर हलवाई का काम करता है। जेठ मुन्नेश ने जानकारी दी कि भाई की पत्नी की आदतें ठीक नहीं होने के कारण सब लोग अलग-अलग रहते हैं। सिर्फ मां ही इसके साथ रहती थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाकर हत्या होना सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें