फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मां से बढ़कर निकली सास... किडनी से दी बहू को सांस; एटा में मिसाल कायम कर बीनम ने पूजा को दिया नया जीवन

Mon, 22 Sep 2025 01:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, एटा

सार

एटा में सास ने मिसाल कायम की है। सास ने बहू को किडनी देकर नया जीवन दिया है। बहू पूजा ने भावुक होते हुए कहा कि जन्म देने वाली मां के मना करने पर सास ने खुद को जोखिम में डालकर मेरी जान बचाई है। वह मेरे लिए किसी देवी से कम नहीं हैं। 
विज्ञापन
शुभकामनाएं देकर सास-बहू के अस्पताल से डिस्चार्ज करते चिकित्सक - फोटो : परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के अलीगंज क्षेत्र के गांव रामनगर की बीनम देवी ने किडनी देकर अपनी बहू पूजा को नया जीवन दिया है। बहू की मां ने किडनी देने से मना कर दिया था इसके बाद सास ने अपनी बहू को किडनी देने का फैसला लिया। 
विज्ञापन


रामनगर के अश्वनी प्रताप सिंह की शादी फर्रुखाबाद जिले के जिजौटा बुजर्ग की पूजा के साथ 27 नवंबर 2023 को हुई थी। पूजा के गर्भवती होने पर फरवरी 2025 में उसको फर्रुखाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ऑपरेशन से बेटी को जन्म देने के बाद हालत बिगड़ने पर पूजा को कानपुर ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने बताया कि संक्रमण की वजह से पूजा की दोनों किडनी 75 प्रतिशत खराब हो चुकी हैं। इस जानकारी पर पूजा के मायके और ससुराल पक्ष में बेटी के जन्म की खुशी गायब हो गईं। 
विज्ञापन


सभी लोग गंभीर बीमारी की खबर से सकते में आ गए। छह दिन बाद पूजा को लखनऊ के राम मनोहर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी जान बचाने के लिए किडनी प्रत्यारोपण की बात कही। 
Trending Videos

अस्पताल में देखने पहुंची अपनी मां से पूजा ने रोते हुए अपनी नवजात बेटी का हवाला देते हुए किडनी की मांग की। हालांकि उसकी मां ने मजबूरी बताकर किडनी देने से मना कर दिया। 

 

इसके बाद उसकी सास ने किडनी देने का फैसला लिया। चिकित्सकीय परीक्षण में सास-बहू की किडनी का ग्रुप मैच होते ही चिकित्सकों ने पूजा के किडनी प्रत्यारोपण कर दी। 
विज्ञापन

बहू ने कहा-सास मेरे लिए किसी देवी से कम नहीं 
पूजा ने भावुक होते हुए कहा कि जन्म देने वाली मां के मना करने पर सास ने खुद को जोखिम में डालकर मेरी जान बचाई है। वह मेरे लिए किसी देवी से कम नहीं हैं। सास बीनम देवी ने कहा कि बहू की जान बचाकर मैंने अपने फर्ज को निभाया है। अश्वनी ने कहा कि उनकी मां ने सास-बहू के रिश्ते में एक नई मिसाल पेश की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें