फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉयलेट इस्तेमाल नहीं करने देती है सास, बहू ने उठाई आवाज तो मारपीट कर घर से निकाला

Sat, 18 Aug 2018 04:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
महिला थाने में पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में एक विवाहिता को ससुराल वालों ने मारपीट करके घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला शनिवार को अपनी फरियाद लेकर महिला थाने पहुंची और रो रोकर इंसाफ की गुहार लगाई। 
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि उसकी सास ने उसे ना तो टॉयलेट इस्तेमाल करने देती है और न ही बाथरूम। आवाज उठाई तो पति और सास-ससुर ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद घर से निकाल दिया। 

पीड़ित महिला का नाम आरती है। उसका मायका खंदौली में है। चार साल पहले उसकी शादी रामनगर की पुलिया के पास रहने वाले बंटी के साथ हुई थी। दोनों के एक बच्चा भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शौच करने के लिए बाहर भेजती है सास

आरती का कहना है कि उसकी ससुराल में टॉयलेट बना हुआ है। इसके बावजूद उसकी सास लक्ष्मी देवी टॉयलेट का इस्तेमाल नहीं करने देती हैं। यहां तक बाथरूम में भी नहीं घुसने देती है। 

सास लक्ष्मी देवी उसे बाहर शौच करने के लिए भेजती है। आरती इसका विरोध करती है तो उसके साथ बुरा बर्ताव किया जाता है। उसका पति बंटी भी अपनी मां से कुछ नहीं कहता। 

आरोप है कि 20 दिन पहले पति और सास-ससुर ने मारपीट करके आरती को घर से निकाल दिया। तब से पीड़िता अपने बच्चे के साथ मायके में रह रही है। वो शनिवार को शिकायत लेकर महिला थाने आई। 

थाने में आपबीती सुनाते के वक्त आरती फफक फफक कर रो पड़ी। इस पर महिला पुलिस कर्मियों ने उसे ढांढस बंधाया। पुलिस ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें