फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: बेटे की जांच रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, सदमे में मां ने तोड़ दिया दम

Sat, 23 May 2020 06:00 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • संक्रमित कारोबारी की मां की जांच रिपोर्ट आई थी निगेटिव
  • परिवार के नौ सदस्यों को पुलिस ने कराया होम क्वारंटाइन
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कमला नगर में एक जूता कारोबारी कोरोना पॉजिटिव आया, जबकि उनकी मां निगेटिव आईं। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने परिवार के 10 सदस्यों को होम क्वारंटीन कराया। मगर, शुक्रवार को कारोबारी की मां की सदमे से मौत हो गई। परिवार के चंद सदस्यों ने शव का अंतिम संस्कार किया। इसके बाद घर में बाहर से ताला लगा दिया गया। 
विज्ञापन


थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि कारोबारी को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। एक नर्सिंग होम में दिखाया। वहां डॉक्टर ने पांच दिन की दवा लिख दी। दवा खाने पर भी आराम नहीं मिला। 


यह भी पढ़ें- ब्रायोनिया एल्वा-200 दवा से कोरोना मरीज सात दिन में ठीक होने का दावा
विज्ञापन


18 मई को एसएन मेडिकल कॉलेज में कारोबारी और उनकी 70 वर्षीय मां ने कोरोना जांच कराई। गुरुवार को कारोबारी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्हें इलाज के लिए एसएन मेडिकजल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया। उनकी मां की रिपोर्ट निगेटिव थी। बेटे के कोरोना संक्रमित होने पर मां सदमे में आ गईं। 
विज्ञापन

परिवार के चंद लोगों ने किया अंतिम संस्कार

पुलिस ने कारोबारी के परिवार को होम क्वारंटीन कर दिया। परिवार में मां सहित 10 सदस्य थे। घर के बाहर ताला लगा दिया, जिससे कॉलोनी का कोई व्यक्ति आपत्ति नहीं करे। 

घरवालों से कहा कि किसी तरह की आवश्यकता होने पर पुलिस से संपर्क करें। किसी की तबीयत खराब होने पर तुरंत मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। घर के बाहर नहीं जाएं। 14 दिन तक अब यहीं रहना होगा। 

शुक्रवार दोपहर को कारोबारी की मां की तबीयत खराब हो गई और उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस आ गई। पुलिस ने कारोबारी के परिवार के चंद लोगों के साथ अंतिम संस्कार करा दिया।

यह भी पढ़ें- जयपुर से 200 किमी पैदल चली गर्भवती ने सड़क पर जन्मा ‘प्रकाश’, आगरा में 24 घंटे किया बस का इंतजार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें