फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंजः कार ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा, हादसे में मां की मौत

Thu, 25 Jul 2019 04:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
विज्ञापन
कासगंज-अतरौली मार्ग पर कार ने बाइक सवार मां-पुत्र को टक्कर मार दी। जिससे दोनों ही गंभीर घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय मां की मौत हो गई, जबकि पुत्र को गंभीर अवस्था में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

 
सड़क हादसे में मौत का शिकार विद्यादेवी (58) पत्नी जयप्रकाश निवासी झवरियां नगला थाना दादों जनपद अलीगढ़ हुईं। विद्यादेवी अपने पूत्र पीयूष (22) के साथ कासगंज में निजी चिकित्सक के यहां दवा लेने के लिए आईं थीं।

दवा लेने के बाद मां और पुत्र वापस अपने गांव जा रहे थे। रास्ते में ग्राम तैयबपुर कमालपुर के समीप कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों ही गंभीर घायल हो गए। हादसे पर बड़ी संख्या में आस-पास के लोग एवं राहगीर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस भी सड़क हादसे की जानकारी होने पर मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने विद्यादेवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्राथमिक उपचार के बाद पीयूष को अलीगढ़ रेफर कर दिया। 

घटना की जानकारी पर परिवारीजन भी अस्पताल पहुंच गए। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें