बाह। राटौटी गांव की रहने वाली महिला रश्मि और उसकी बेटी मोनी की शुक्रवार की शाम खाना खाने के बाद अचानक तबियत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त होने पर दोनों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। दोनों ने मेथी की सब्जी खाई थी।
महिला रश्मि ने चिकित्सक को बताया कि सब्जी खाने के बाद पहले पेट में दर्द हुआ। उसके बाद उल्टी-दस्त शुरू हो गए। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां पर हालत में सुधार न होने पर शनिवार को मोनी को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा कर दिया गया।
सीएचसी बाह के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग के कारण मां-बेटी की हालत बिगड़ी थी। इसमें महिला की हालत ठीक है। बेटी को रेफर किया गया है।