शमसाबाद। मोहल्ला गोपालपुरा में नशे में धुत जेठ ने बेटों के साथ मिलकर छोटे भाई की पत्नी और उसके मासूम बच्चों को बेरहमी से पीटा। इससे दोनो बच्चे और मां को चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
पीड़िता हिना पत्नी इमरान ने बताया जेठ इरशाद घर में गाली-गलौज कर रहा था। पति इमरान के विरोध करने पर इरशाद ने अपने दोनों बेटों को बुला लिया और पीटने लगा। हिना का आरोप है कि बचने के लिए वह अपने 3 और 5 साल के दोनों बच्चों के साथ कमरे में छुप गई। आरोप है कि जेठ और उसके दोनों बेटे कमरे के अंदर घुस आए। उसे भी पीटा। शोर सुनकर पड़ोसियों को आता देख आरोपी धमकी देकर भाग गए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।