फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: फिरोजाबाद में आठ नए मरीज मिले, जिले में अब तक 79 संक्रमित

Sat, 25 Apr 2020 05:51 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शनिवार सुबह आठ मरीज और मिले हैं। ये सभी संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए थे। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 79 हो गई है।
विज्ञापन


ये आठ नए मरीज नई आबादी और रामगढ़ इलाके के रहने वाले हैं। यह दोनों क्षेत्र हॉटस्पॉट घोषित हैं। यहां कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल जांच को भेजे गए थे। इनमें में सात की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  

इससे पूर्व शुक्रवार को भी कोरोना संक्रमण के नए मरीज मिले। इनमें 14 साल की एक लड़की भी शामिल है। ये लोग भी संक्रमितों के संपर्क में आए थे। इन सभी को जसराना में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि सात नए मरीजों के साथ अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 79 हो गई है। इनमें से तीन लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि एक की मौत हो गई है। सक्रिय मामले 68 हैं। नए मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कराई जाएगी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें