फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: पुलिया से टकराई कार, मां-बेटे की मौत, पिता-पुत्री घायल

Tue, 22 Jun 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार रात को भीषण हादसा हो गया। माइलस्टोन 129 के समीप एक कार पुलिया से टकरा गई। हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।  
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर कार हादसा: सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के बलदेव क्षेत्र में सोमवार रात को यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 129 के समीप पुलिया से टकराकर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता और पुत्री घायल हो गए। कार सवार परिवार रिश्तेदार के यहां शादी समारोह से लौटकर आगरा से दिल्ली जा रहा था। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दिल्ली के इंदिरा विहार निवासी अभिषेक (28) पुत्र रमेश हंस अपनी मां संतोष (55), पिता रमेश हंस (60) और बहन हिना (25) के साथ आगरा में अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गए थे। रात के करीब 10 बजे दिल्ली लौटे रहे थे। थाना बलदेव क्षेत्र में माइलस्टोन 129 पर उनकी कार पुलिया से टकरा गई। हादसे में अभिषेक और उसकी मां की मौत हो गई। जबकि पिता रमेश और बहन हिना घायल हो गईं। 

कार चालक को झपकी आने से हुआ हादसा
सूचना पर पहुंची थाना बलदेव पुलिस ने घायलों को एक्सप्रेसवे की एम्बुलेंस से आगरा के अस्पताल के लिए भिजवाया, जबकि दोनों शवों को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने कार को क्रेन से हटवाकर मार्ग सुचारू किया। बलदेव थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव ने बताया कि हादसे में मां और बेटे की मौत हुई है। पिता-पुत्री घायल हुए हैं। चालक को झपकी लगने से अनियंत्रित हुई कार पुलिया से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर को महावन क्षेत्र क्षेत्र में हुआ था हादसा 
यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार दोपहर को महावन क्षेत्र के गांव अलीपुर-किशनपुर के मध्य (माइल स्टोन-117) निजी स्लीपर बस एक्सल टूटने से बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 59 सवारियां घायल हो गईं। पुलिस और एक्सप्रेसवे के कर्मचारियों ने घायलों को निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल और निजा अस्पताल भेजा। बस बिहार के दरभंगा से दिल्ली जा रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें